सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused of deliberate attack on tractor arrested after 1.5 months

Etawah News: ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Accused of deliberate attack on tractor arrested after 1.5 months
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र में बारात से पहले दूल्हे के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को करीब डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जैतपुरा गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर थी। इसमें बताया था कि 13 फरवरी को उसके भतीजे गोविंद की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और बरात भरथना जानी थी। सुबह करीब आठ बजे रंजिश के कारण राजेंद्र प्रसाद उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद ट्रैक्टर लेकर आया और जान से मारने की नीयत से घर में घुसाकर परिजनों पर चढ़ा दिया। इस हमले में रामकुमार के भाई देवीचरन, उनकी बेटी ममता, तथा रामकुमार की बेटियां शालू और राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल से सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार दबिश के बाद मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र प्रसाद को गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed