सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry farmers laid siege to the Balarai feeder due to lack of electricity.

Etawah News: बिजली न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया बलरई फीडर का घेराव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers laid siege to the Balarai feeder due to lack of electricity.
फोटो: 38 बलरई फीडर पर हंगामा करते किसान। स्रोत स्वंय - फोटो : बहराइच में सिर पर गमछा रखकर जाता युवक।
विज्ञापन
जसवंतनगर। 33 केवी बलरई फीडर से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को कछपुरा फीडर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किसानों की फीडर पर मौजूद जेई से भी तीखी बहस हुई।
Trending Videos




फीडर पर पहुंचे गुस्साए किसानों का आरोप था कि सरकारी आदेशों के अनुसार दस घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं लेकिन इसके बावजूद लगातार अंधाधुंध कटौती की जा रही है। किसानों का कहना था कि कई दिनों से कछपुरा फीडर से आपूर्ति बदहाल स्थिति में है, जिससे जायद की फसलें सूखने लगी हैं। खेतों में खड़ी उड़द, मूंग और मक्का की फसल पानी के अभाव में खराब होकर गिरने लगी है। किसानों ने कहा कि समय पर सिंचाई न होने से उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नगला सलहदी, नगला तौर, घुरा, जाखन, सरामई, कछपुरा सहित आसपास के 10 से अधिक गांवों के सौ से अधिक किसान फीडर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। मौके पर मौजूद जेई रघुनाथ ने जब ऊपर से कटौती और फॉल्ट की बात कही तो किसानों की उनसे तीखी बहस हो गई। किसानों का कहना था कि उनकी फसल खराब होती है तो वह क्या करेंगे। काफी समझाने के बाद किसान फीडर से वापस हुए फीडर का घेराव करने वाले किसानों में राहुल, जयसिंह, लव किशोर, अवनीश, अंजू, राजकिशोर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed