{"_id":"6a15e5f20ea6968db60b0c3b","slug":"two-crore-drowned-amrit-sarovar-dried-up-etawah-news-c-12-knp1014-1536926-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो करोड़ डूबे... अमृत सरोवर सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो करोड़ डूबे... अमृत सरोवर सूखे
विज्ञापन
फोटो: 14 पिपरौली गढ़िया गांव में अमृत सरोवर तालाब में खड़ी खास। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकरनगर। सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 23 तालाब वर्तमान में बदहाल हैं। जल संरक्षण और पशु-पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से बने अधिकांश तालाबों में पानी की एक बूंद तक नहीं है और उनमें झाड़ियां उग आई हैं।
वर्ष 2022-23 में गोपालपुरा, बछेड़ी, चांदई, हनुमंतपुरा, सहसों, सलोखरा, खिरिटी, पथर्रा, गढ़ैया, चकरनगर, पसिया, पिपरौली गढ़िया, हरोली बहादुरपुर, कुंदोल, महुआसूड़ा, कार्यावली, रितौर की मड़ैया, कचहरी समेत अन्य गांवों में आठ से 10 लाख रुपये की लागत से तालाब बनवाए गए थे। हालांकि योजना का लाभ धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाबों में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर तालाब में धूल उड़ाती नजर आ रही है। कहीं झाड़ियां खड़ी हैं। गर्मी के इस मौसम में पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था की जाए।
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह दोहरे ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम चकरनगर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सूखे पड़े तालाबों में पानी भरवाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गांवों के तालाब सूख चुके हैं। इससे ग्रामीणों को मवेशियों को पानी पिलाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई कि सभी ग्राम पंचायतों के तालाबों में जल्द पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जाए जिससे पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंडल महामंत्री सोनू गौतम, भाजपा नेता दीनू चौहान, अंकित तिवारी, यश ठाकुर, दीपक प्रजापति, विनय चौहान, बृज बिहारी तिवारी, अजय मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अरविंद तिवारी का कहना है कि सरकार की मंशा तो अच्छी थी लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण योजना सफल नहीं हो सकी। तालाब बनाकर छोड़ दिए गए। पानी की व्यवस्था नहीं की गई।
नगला चौप निवासी किसान शंभू यादव ने कहा कि गर्मी में पानी ही जीवन है लेकिन यहां बने अमृत सरोवर खुद ही सूखे पड़े हैं। इनका न तो लोगों को लाभ मिल रहा है और न ही पशु-पक्षियों को पानी मिल रहा है।
सभी तालाबों में पानी भरने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ तालाबों में पानी भर भी गया है। सरकारी नलकूप के किनारे यदि गड्ढानुमा खेत है तो उसमें भी पानी भराया जा रहा है। - यदुवीर सिंह, बीडीओ
तालाब भरवाने की मांग को लेकर ज्ञापन उन्हें मिला है। बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जल्द से जल्द तालाबों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित कुमार मौर्य, एसडीएम

Trending Videos