{"_id":"69cd67a7e99119865601b244","slug":"apply-for-short-term-skill-courses-by-10-etawah-news-c-216-1-etw1004-140263-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स के लिए 10 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स के लिए 10 तक करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये सभी प्रशिक्षण निशुल्क दिए जाएंगे।
नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि जनपद के पांच राजकीय आईटीआई इटावा, जसवंतनगर, सैफई, लखना और चकरनगर में अलग-अलग सेक्टरों के लिए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण रखी गई है।
हाईस्कूल की अंकतालिका/प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जीरो पावर्टी योजना से आच्छादित अभ्यर्थियों, दिव्यांगों और महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईटीआई इटावा के अनुदेशक वैभव सिंह राठौर से उनके मोबाइल नंबर 9406983762 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos