सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six players from Saifai will play in the UP hockey team

Etawah News: यूपी हॉकी टीम में खेलेंगे सैफई के छह खिलाड़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six players from Saifai will play in the UP hockey team
विज्ञापन
इटावा। बिहार में होने वाली सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में यूपी की टीम से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के छह हॉकी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता तीन से 12 अप्रैल तक राजगीर बिहार में खेली जाएगी।
Trending Videos


यह जानकारी देते हुए मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया की स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट चल रहा है। इससे ही उनका चयन यूपी टीम में किया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ी रोमित पाल, सुनील पाल, किसलय, शिवम यादव, नीतीश यादव, प्रदीप यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के साथ कॉलेज के हॉकी प्रशिक्षक एमपी सिंह ओलंपियन, डॉ. जियाउर्रहमान, रणधीर सिंह को बधाई दी। खिलाड़ियों का चयन होने पर हॉकी प्रशिक्षक डॉ. जियाउर्रहमान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को लगातार खेल की तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हॉकी प्रशिक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस एवं खेल शैलियों के लिए परिपक्व किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed