{"_id":"69d2b4dd2e1bee144709164b","slug":"drunken-grp-constable-pulls-chain-suspended-etawah-news-c-216-1-etw1005-140537-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जीआरपी सिपाही ने शराब के नशे में चेन पुलिंग की, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जीआरपी सिपाही ने शराब के नशे में चेन पुलिंग की, निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के ध्यानार्थ-- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जीआरपी सिपाही ने शराब के नशे में चेन पुलिंग की, निलंबित
क्रॉसर
-स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शनिवार रात नॉन स्टाफ ट्रेन का रोका
-इटावा जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ की सिपाही से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पास शनिवार रात नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में चेनपुलिंग हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ सिपाही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेन से जीआरपी सिपाही को उतरे पकड़ लिया। इसको लेकर जीआरपी सिपाही व आरपीएफ जवानों के बीच गहमा-गहमी हो गई। आरपीएफ ने शराब के नशे में होने पर एसएसपी रेलवे समेत उच्चाधिकारियों को जीआरपी सिपाही की करतूब बताई। मामले में एसएसपी आगरा ने आरोपित सिपाही पर जांच बैठाते हुए उसे निलंबित कर दिया है। इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट खड़ी रही।
ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार रात नई दिल्ली से चलकर बिहार के जयनगर जा रही थी। ट्रेन का अलीगढ़ से कानपुर सीधा स्टापेज था। रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर जब ट्रेन इटावा जंक्शन से पास हो रही थी। इसी दौरान ट्रेन में अचानक चेन पुलिंग हो गई। जिससे ट्रेन मालगोदाम के आगे जाकर रुक गई। इधर नान स्टाप ट्रेन के अचानक रुकने एवं चेनपुलिंग होने की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार हमराह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल एवं ट्रेन में सवार यात्रियों से पूछताछ की गई तो यात्रियों ने एम-1 कोच से उतरे सिपाही को चेन पुलिंग करके उतरने की बात कही। इस पर बैग लेकर मालगोदाम की तरफ जा रहे सिपाही को रोक लिया। जीआरपी सिपाही ने आरपीएफ एसआई से हॉटटॉक कर दी। एसआई का आरोप था कि उसने शराब भी पी रखी थी। उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमजद खान निवासी नगला केशव राय थाना सिविल लाइंस इटावा बताया। सिपाही के जीआरपी अलीगढ़ थाने पर तैनात होने की जानकारी पर उसके प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर समेत उच्चाधिकारियों को उसके व्यवहार व कृत्य के बारे में बताते हुए रेलवे एक्ट के तहत चेन पुलिंग में जुर्माना की कार्रवाई करने के साथ शराब पिए होने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। रेलवे एसएसपी आगरा अनिल कुमार झा ने प्रथम दृष्टया सिपाही अमजद को निलंबित कर दिया हैं। मामले की जांच सीओ जीआरपी इटावा को सौंपी गई है।
Trending Videos