सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   AYUSH OPD also started in Medical University

Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि में आयुष ओपीडी भी शुरू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
AYUSH OPD also started in Medical University
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई के ओपीडी परिसर के कक्ष संख्या 23 में सोमवार को सुबह आयुष ओपीडी का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने किया। आयुष ओपीडी में मरीज आयुर्वेद व होम्योपैथी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
Trending Videos

कुलपति ने कहा कि आयुष ओपीडी की स्थापना का उद्देश्य विवि में इंटीग्रेटिव मेडिसिन को बढ़ावा देना व विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे रोग हैं जिनके उपचार में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियां प्रभावी सिद्ध हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में इंटीग्रेटिव मेडिसिन से संबंधित शोध कार्यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धतियों के समन्वय पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सके। कहा कि भविष्य में यहां योग से संबंधित परामर्श एवं सेवाएं भी प्रारंभ करने की योजना है।

आयुष ओपीडी के अंतर्गत सप्ताह में तीन दिन आयुर्वेद की ओपीडी संचालित की जाएगी, डॉ. साधना यादव प्रत्येक सोमवार, मंगलवार व बुधवार को सुबह नौ बजे से दो बजे तक मरीजों को देखेंगी। इसी प्रकार सप्ताह में तीन दिन होम्योपैथी की ओपीडी संचालित की जाएगी, जिसमें डॉ. प्रीति पाल प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को ओपीडी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed