Etawah: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला बस चालक का शव, एक सप्ताह पहले हरियाणा से लौटा था घर
Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र के सराय नौधना गांव में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकेवर थाना क्षेत्र के सराय नौधना गांव में शनिवार रात उस समय मातम पसर गया, जब घर के अंदर एक 28 वर्षीय युवक का शव पंखे के कुंडे से गमछे के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब मां कमरे में गई तो बेटे को लटकता देख चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और महेवा चौकी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैलरी बढ़ाने को लेकर बस मालिक से हुआ था विवाद
मृतक की पहचान सराय नौधना निवासी सुखवीर सिंह (28) पुत्र राजेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुखवीर अविवाहित था और करीब 8-10 वर्षों से हरियाणा के सोनीपत में एक प्राइवेट बस चलाता था। पिता ने बताया कि बस मालिक उससे ज्यादा काम लेता था। जब सुखवीर ने पैसे बढ़ाने की मांग की और मालिक ने इनकार कर दिया, तो वह काम छोड़कर करीब एक सप्ताह पहले ही घर लौट आया था।
सुबह मां ने देखा शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
शनिवार रात खाना खाने के बाद सुखवीर कमरे में सोने चला गया था, जबकि मां बाहर छप्पर में सो रही थीं। रविवार सुबह जब मां कमरे में पहुंचीं तो सुखवीर का शव फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।