फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah-Bakewar-Lakhna-Stray-Bull-Attack-Vegetable-Seller-Dies

Etawah: छुट्टा सांड का आतंक सब्जी विक्रेता को सींगों पर उठाकर पटका, मौत

Sun, 09 Aug 2026 04:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र के लखना में रविवार सुबह छुट्टा सांड के हमले में एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांड ने सब्जी विक्रेता को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया।

विज्ञापन
Etawah-Bakewar-Lakhna-Stray-Bull-Attack-Vegetable-Seller-Dies
सांड का हमला, सब्जी विक्रेता की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखना सब्जी मंडी में रविवार सुबह छुट्टा सांड ने तांडव मचा दिया। मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे एक साइकिल सवार फेरीवाले को छुट्टा सांड ने पीछे से उठाकर सड़क पर पटक दिया और पेट में सींग घोंप दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहा था अमर

जानकारी के अनुसार, नगला खादर गांव निवासी अमर कुमार (32) साइकिल पर गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था और वही परिवार का अकेला कमाने वाला था। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह थोक में सब्जी खरीदने लखना सब्जी मंडी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Etawah-Bakewar-Lakhna-Stray-Bull-Attack-Vegetable-Seller-Dies
सांड का हमला, सब्जी विक्रेता की मौत - फोटो : amar ujala

सब्जी लेकर जैसे ही वह घर के लिए वापस निकल रहा था, तभी सड़क पर घूम रहे छुट्टा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने अमर को सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया। मौके पर मौजूद लोग जब तक उसे बचा पाते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

ग्रामीणों में आक्रोश

अमर की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ममता, 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और लखना चौकी इंचार्ज दीपक भाटी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से आवारा सांडों को तुरंत पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed