Orai: महाकाल दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, कानपुर के सर्राफा कारोबारी की मौत
Orai News: महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किए गए दोनों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे स्थित कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
महाकाल दर्शन से लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के मूलगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार मंडी चौक निवासी शिवम वर्मा (30), अंकित वर्मा, निखार, शशांक और एक अन्य अंकित अपने चचेरे भाइयों व दोस्तों के साथ इनोवा कार से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन करने गए थे।
शनिवार रात लौटते समय कोटरा ओवरब्रिज के पास कार रोककर कुछ लोग नीचे उतरे थे, तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी इनोवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और टोल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इलाज के दौरान शिवम ने तोड़ा दम
राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल शिवम वर्मा और अंकित की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान शिवम वर्मा (30) की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। एट थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश की जाएगी।