फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three dilapidated houses collapsed after the rain; families had a narrow escape.

Etawah News: बारिश के बाद तीन जर्जर मकान गिरे, बाल-बाल बचे परिवार

Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three dilapidated houses collapsed after the rain; families had a narrow escape.
फोटो 28: बारिश के बाद नौगांवा में गिरा पक्का मकान। संवाद - फोटो : मृतक मयंक का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
चकरनगर। चार दिन की लगातार बारिश से जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग-अलग गांवों में तीन मकान ढहने से परिवार बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम के माध्यम से नुकसान का सर्वे शुरू किया है। पीड़ितों को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। नौगांवा निवासी इंदु कुमार दुबे का पक्का मकान शुक्रवार रात बारिश में गिर गया। परिवार पड़ोसी के घर सो रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से इंदु कुमार दुबे का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का निरीक्षण किया। टीम ने पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

टिटावली निवासी सुघरश्री के मकान के एक कमरे का लेंटर बारिश से ढह गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर कमरे का सामान खराब हो गया। नगला जोर निवासी द्रौपदी का कच्चा मकान भी बारिश के कारण ढह गया। उप जिलाधिकारी चकरनगर रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि राजस्व टीम सर्वे कर रही है। नुकसान के आकलन के अनुसार, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

फोटो 28: बारिश के बाद नौगांवा में गिरा पक्का मकान। संवाद

फोटो 28: बारिश के बाद नौगांवा में गिरा पक्का मकान। संवाद- फोटो : मृतक मयंक का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed