सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband arrested for abetting wife's suicide

Etawah News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting wife's suicide
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने 22 दिन पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति को कैस्त गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

मृतका के भाई सुखवीर सिंह निवासी ग्राम रतिभानपुर थाना करहल मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बहन रामा देवी की शादी 18 फरवरी 2025 को प्रवेंद्र कुमार निवासी कैस्त के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। भाई ने आरोप लगाया रुपये न मिलने पर बहन रामा देवी के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने 25 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति प्रवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed