सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Indefinite ban on heavy vehicles on the Chambal Bridge.

Etawah News: चंबल पुल पर भारी वाहनों की अनिश्चितकालीन नो-एंट्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Indefinite ban on heavy vehicles on the Chambal Bridge.
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग-92 (इटावा-ग्वालियर मार्ग) पर स्थित चंबल नदी पुल को सोमवार को भारी वाहनों के लिए अनिश्चितकाल तक बंद कर दिया गया है। पुल के पिलर संख्या-5 पर 25 एमएम का गैप मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है। प्रतिबंध 21 जून से प्रभावी हो गया है और पुल की तकनीकी जांच एवं मरम्मत कार्य पूरा होने तक जारी रहेगा।

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंबल नदी पुल का अनुरक्षण कार्य एमपी हाईवेज प्रालि (पीएनसी) की ओर से कराया जा रहा है। कंपनी के पत्र के बाद अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड ने 21 जून को अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की। रिपोर्ट में बताया गया कि पुल पर दिखाई दे रहे गैप और सेटलमेंट की विस्तृत तकनीकी जांच ब्रिज विशेषज्ञों की ओर से कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित फर्म को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच और मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर भारी वाहनों का दबाव संरचना की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। इसी को देखते हुए पुल से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि यह प्रतिबंध केवल भारी वाहनों पर लागू रहेगा। पुल की तकनीकी जांच, विशेषज्ञों की रिपोर्ट और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। कार्य पूर्ण होते ही प्रतिबंध खुद ही समाप्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों से गुजर रहे वाहन
भिंड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद मार्ग का उपयोग करेंगे। इसके अलावा उदी चौराहे से चकरनगर, सहसों और फूफ होते हुए भी भिंड पहुंचा जा सकेगा। वहीं भिंड से आगरा और कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन मार्ग से गुजरेंगे या फूफ-सहसों-चकरनगर होते हुए उदी चौराहा होकर इटावा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed