सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Inflation stands as a barrier to building a home; bricks and steel bars have all become expensive.

Etawah News: घर बनाने की राह में महंगाई की दीवार, ईंट, सरिया सब महंगे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Inflation stands as a barrier to building a home; bricks and steel bars have all become expensive.
विज्ञापन
इटावा। डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का सीधा असर भवन निर्माण सामग्री के बाजार पर पड़ रहा है। माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ने से सीमेंट, ईंट, सरिया, मौरंग और गिट्टी के दामों में 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब मकान बनवाना पहले की तुलना में डेढ़ गुना तक महंगा हो गया है।


निर्माण सामग्री विक्रेता शिवम कुमार ने बताया कि डीजल महंगा होने के बाद ट्रक और ट्रैक्टर का भाड़ा बढ़ गया है। इसका असर निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि ईंट, मौरंग, सीमेंट और सरिया के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य की लागत में इजाफा हुआ है। भवन का निर्माण करवा रहे एकता कॉलोनी निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि दो माह पहले जो ईंट 5,500 से 6,000 रुपये प्रति हजार के हिसाब से मिल रही थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 7,000 से 7,500 रुपये तक पहुंच गई है। सामान्य सरिया 6,000 रुपये प्रति क्विंटल और ब्रांडेड सरिया 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। वहीं सीमेंट की एक बोरी पर 30 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 100 फीट मौरंग, जो पहले 3,800 से 4,000 रुपये में मिल जाती थी, अब करीब 5,000 रुपये में मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा एक कमरा तैयार करने में करीब 50 बोरी सीमेंट, नौ इंच की दीवार के लिए लगभग नौ हजार ईंट, 300 फीट मौरंग, 200 फीट गिट्टी, चार क्विंटल सरिया और करीब 40 हजार रुपये मजदूरी खर्च हो रही है। पहले ऐसे कमरे का निर्माण लगभग एक लाख रुपये में हो जाता था, जबकि अब इसकी लागत बढ़कर करीब डेढ़ लाख रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed