{"_id":"6987851f2df9fa93d704c2f0","slug":"keep-the-ot-and-wards-sparkling-clean-only-then-will-institutional-deliveries-increase-etawah-news-c-216-1-etw1004-137443-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ओटी व वार्ड रखें चकाचक तभी बढ़ेगा संस्थागत प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ओटी व वार्ड रखें चकाचक तभी बढ़ेगा संस्थागत प्रसव
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला व पुरुष नसबंदी की कम प्रगति पर नाराजगी जताई और पार्टनर एजेंसियों के सहयोग से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सेवाओं की विश्वसनीयता तभी बढ़ेगी, जब वहां का वातावरण बेहतर होगा। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखा जाए और मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्कर्स को निर्देशित किया कि क्षेत्र में गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष फोकस में रखा जाए।
आयरन सप्लीमेंट का वितरण बढ़ाया जाए ताकि भविष्य में होने वाली माताओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9, 16 एवं 24 तारीख को आयोजित होगा, इसमें कोई कोताही न बरती जाए। कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बिजली, पानी और आवश्यक उपकरण जैसे बीपी मशीन व ग्लूकोमीटर हर हाल में उपलब्ध होने चाहिए।
उन्होंने सीएचओ की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। टीबी मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सैंपलिंग की संख्या बढ़ाएं, तभी नोटिफिकेशन में सुधार होगा। बैठक में पांच से 10 वर्ष के बच्चों को मीजल्स-रूबेला (एमआर) का टीका लगाने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि स्कूलों में वैक्सीन डे पर शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहे और टीकाकरण से पूर्व उनके अभिभावकों को इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया जाए। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह, डीपीआरओ बनवारी सिंह रहे।
Trending Videos