{"_id":"6a1ddf122a55f1cb690ad9f6","slug":"lionesses-ashi-and-jayas-birthday-was-celebrated-by-cutting-a-cake-etawah-news-c-216-1-etw1012-143749-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: केक काटकर मनाया गया शेरनी आशी व जया का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: केक काटकर मनाया गया शेरनी आशी व जया का जन्मदिन
विज्ञापन
फोटो: 32 इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में बैठी शेरनी आशी व जया। स्रोत सफारी प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा एवं कान्हा की मेटिंग से जन्मीं दो अर्ध वयस्क शेरनी आशी व जया का दूसरा जन्मदिन सोमवार को केक काटकर मनाया गया। इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शेरनी नीरजा ने 31 मई 2024 को तीन शावकों को जन्म दिया था।
14 दिन बाद एक शावक की मौत हो गई थी। शेरनी नीरजा ने अपने शावकों की देखभाल नहीं की थी। इसपर सफारी पार्क के कीपर अजय एवं आसिफ ने उनकी हैंड रियरिंग कर उन्हें पालकर बड़ा किया। अब यह दोनों शावक अर्ध वयस्क हो चुके हैं और अपने अन्य एक भाई एवं दो बहनों के साथ ब्रीडिंग सेंटर में उछल कूद कर रहे हैं।
सोमवार को इटावा सफारी पार्क में इन दोनों ही शेरनी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। वहीं दूसरी ओर इटावा सफारी पार्क में 10 अगस्त 2022 को जन्मे बब्बर शेर विश्वा पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहा था। लगातार उपचार के बाद अब वह स्वस्थ हो रहा है। वह पूरा आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos