सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Masked miscreants robbed a businessman of Rs 16 lakh at gunpoint.

Etawah News: नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से 16 लाख लूटे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed a businessman of Rs 16 lakh at gunpoint.
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात नकाब पोश बदमाशों ने
Trending Videos

किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर 16 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विशंभर कॉलोनी के गोविंद शाक्य किराना के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार देर रात मोहल्ला नेविलगंज स्थित गल्ला मंडी से दुकान बंद करके लौट रहे थे। दुकान घर से लगभग 150 मीटर दूर है। उन्होंने बताया कि उनके हाथ में एक थैला था, जिसमें दुकानदारी और तगादे के 16 लाख रुपये थे। कॉलोनी स्थित जय गोपाल स्कूल के पास पीछे से आयी काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक ने रोक लिया। सभी नाकाब पहने थे। बदमाशों ने तमंचा लगाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी बैग लेकर यूनियन बैंक वाली गली की ओर भाग निकले। वह बाइक बिधूना रोड की ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ग्रामीण व थाना पुलिस ने जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed