{"_id":"69efbba74a8c5cea460d8ff5","slug":"passenger-falls-from-moving-train-both-legs-amputated-etawah-news-c-216-1-etw1002-141841-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरथना। साम्हो रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री के दोनों पैर कट गए। आयुर्विज्ञान विवि में उसका इलाज चल रहा है। टूंडला से कानपुर की ओर जा रही 09421 साबरमती बीजी-दुर्गापुर एक्सप्रेस सुबह करीब पौने छह बजे साम्हो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास कॉशन लगे होने के कारण धीमी गति से गुजर रही थी। अचानक एक यात्री चलती ट्रेन से असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म के नीचे ट्रैक पर जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए।
युवक कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर ही तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भरथना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
घायल की पहचान औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र के गांव हमीरपुर रुरु निवासी राम प्रताप (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राम प्रताप टूंडला में अपने एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से बाराबंकी लौट रहे थे। वहां वह एक बीयर फैक्ट्री में कार्यरत हैं। ड्यूटी पर वापस जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हुए थे तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X