{"_id":"69a70a74ee9f13617303638b","slug":"missing-child-found-by-police-on-holi-etawah-news-c-216-1-etw1004-138734-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लापता मासूम होली पर पुलिस को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लापता मासूम होली पर पुलिस को मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में करीब साढ़े पांच महीने पहले लापता हुआ 13 वर्षीय छात्र पुलिस की मुस्तैदी के चलते मंगलवार को परिवार से मिल गया है। कस्बा निवासी अभिषेक उर्फ रॉकी (कक्षा 6 का छात्र) 16 सितंबर 2025 को सुबह स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा।
काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पिता सुनील कुमार ने बकेवर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महीनों की लंबी खोजबीन के बाद रविवार सुबह अचानक सुनील कुमार के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से हेलो की आवाज आई और फोन कट गया। सुनील ने तुरंत अपने बेटे की आवाज पहचान ली और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच अधिकारी भगवान सिंह के नेतृत्व में एक टीम सक्रिय हुई। सर्विलांस की मदद से फोन की लोकेशन हरियाणा के जनपद हिसार में मिली। पुलिस टीम तत्काल छात्र के पिता को साथ लेकर हिसार के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर छात्र को एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया।
Trending Videos