सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power outages at cold stores trouble operators

Etawah News: कोल्ड स्टोरों पर बिजली की आवाजाही से संचालक परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power outages at cold stores trouble operators
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे में कोल्ड स्टोरेज संचालक इन दिनों बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। संचालकों का आरोप है कि टाउन फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है जिस कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या हो रही है। इससे कोल्ड स्टोरेज का संचालन प्रभावित हो रहा है और किसानों का आलू सुरक्षित रखना भी चुनौती बनता जा रहा है।
Trending Videos




सोमवार दोपहर कोल्ड स्टोरेज संचालक मनोज कुमार ने बताया कि कस्बा क्षेत्र के 12 कोल्ड स्टोरेज की बिजली आपूर्ति टाउन फीडर से की जा रही है जबकि इन सभी के लिए अलग फीडर की व्यवस्था पहले से मौजूद है। इसके बावजूद टाउन फीडर से सप्लाई मिलने के कारण बिजली की आपूर्ति पर्याप्त नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते कई कोल्ड स्टोरेज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। संचालकों का कहना है कि टाउन फीडर से जुड़े होने के कारण मामूली फॉल्ट आने पर भी घंटों तक बिजली बाधित रहती है और लगभग हर 15 मिनट में ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। इस समय आलू भंडारण का काम चल रहा है और किसान बड़ी मात्रा में आलू कोल्ड स्टोरेज में जमा कर रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आलू खराब होने का खतरा बढ़ गया है जिससे किसानों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों दोनों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।



कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि कोल्ड स्टोरेज की बिजली आपूर्ति तत्काल अलग फीडर से जोड़ी जाए ताकि निर्बाध बिजली मिल सके। वहीं मामले पर एसडीओ आनंद पाल ने बताया कि बिजली की समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed