सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Security wall will prevent cutting of Phuop-Chourela road

Etawah News: फूप-चौरेला मार्ग के कटान को रोकेगी सुरक्षा दीवार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Security wall will prevent cutting of Phuop-Chourela road
विज्ञापन
फोटो 06:: विंड़वा कला गांव के पास रोलर से चलता पटरी मरम्मत कार्य
Trending Videos




फोटो: 07:: नदा के पास बाढ़ से होने वाले कटाव को रोकने के लिए बनी टू वाल





- फूप-चौरेला मार्ग के कटान को रोकेगी सुरक्षा दीवार

- लोनिवि 90 लाख से पत्थर कंक्रीट दीवार बनवा रहा



संवाद न्यूज़ एजेंसी

चकरनगर। तहसील क्षेत्र के फूप-चौरेला मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग 90 लाख रुपये की लागत से कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा कार्य करा रहा है। इसके तहत सड़क के किनारे ऊंचे स्थानों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए टू-वॉल (पत्थर कंक्रीट दीवार) का निर्माण करा रही है। इसके साथ ही बोल्डर पिचिंग, पटरी मरम्मत व केसी ड्रेन का निर्माण भी शुरू हो गया है।



विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस कार्य से बरसात और बाढ़ के दौरान होने वाले सड़क कटाव को काफी हद तक रोका जा सकेगा। इसके साथ ही सड़क किनारे पानी भरने की समस्या से भी राहत मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम बना रहेगा। ब्लॉक क्षेत्र के फूप-चौरेला मार्ग पर सोनेपुरा, विंड़वा कला, उखरेला, भोया, बिडोरी, बिहार, पहलन, सहसों और नदा गांव के पास गहरी खाइयों के किनारे यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर हर वर्ष बारिश के समय सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सुरक्षा दीवार और अन्य मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद सड़क सुरक्षित हो जाएगी। ग्राम प्रधान मुन्ना गुर्जर, सज्जन राजावत, वीनेश यादव, विजय बहादुर सिंह, सहाब सिंह, सुमित आदि ने बताया कि बरसात के मौसम में चंबल में आने वाली बाढ़ से सड़क कट जाती थी जिससे वाहनों के आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी। निर्माण कार्य से इसमें काफी राहत मिलेगी।



वर्जन



टू-वॉल बनने से बाढ़ और बारिश के समय सड़क का कटान नहीं होगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी और हर साल कटान से खराब हुई सड़क के निर्माण पर होने वाला खर्च भी बचेगा।-संजीव कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed