{"_id":"6a061b27b62c4b1c0e02cbfd","slug":"seven-farmers-pigeon-peas-burnt-to-ashes-in-a-barn-fire-etawah-news-c-216-1-etw1012-142784-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खलिहान में आग से सात किसानों की अरहर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खलिहान में आग से सात किसानों की अरहर जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लाॅक क्षेत्र के पालीघार गांव में गुरुवार शाम चार बजे खलिहान में रखी अरहर की फसल में आग लग गई। सूचना पर दमकल टीम गांव में पहुंची लेकिन खेत तक जाने के लिए रास्ता न होने के कारण पहुंच नहीं सकी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नीम की हरी टहनियों से आग को पीट-पीटकर बुझाने का प्रयास किया।
दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक किसान सरमन सिंह चौहान की 10 बीघा, विद्या देवी की तीन बीघा, विजनेश सिंह की दो बीघा, गीतेश की एक बीघा, उदय सिंह की ढाई बीघा, विश्वनाथ सिंह की साढ़े तीन बीघा तथा मितलेश देवी की डेढ़ बीघा खेत की अरहर की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने मांग की है। एसडीएम रोहित कुमार मौर्या का कहना है कि खलियान में आग लगने की सूचना मिली हैं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
Trending Videos