{"_id":"6a061ba46a74cc4417006d3d","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-ruins-etawah-news-c-12-knp1024-1523791-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक ने खंडहर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक ने खंडहर में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के चाहबच्चा गांव में पत्नी विवाद के बाद कन्नौज स्थित मायके चली गई। पति ने उसे मनाने व घर लौटने के काफी प्रयास किए लेकिन वह घर नहीं लौटी। इससे आहत पति ने मकान के पास स्थित खंडहर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाहबच्चा निवासी अनिरुद्ध जाटव (30) का मंगलवार को पत्नी रीना से कामकाज को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद पत्नी नाराज होकर बुधवार अपने मायके इंदरगढ़, कन्नौज चली गई। परिजनों ने बताया अनिरुद्ध ने पत्नी को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह वापस ससुराल नहीं लौटी।
इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। गुरुवार सुबह आठ बजे अनिरुद्ध घर से निकला लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह 10 बजे परिजनों ने जब उसके मोबाइल फोन पर कॉल की तो पास में पड़े एक खंडहर मकान से फोन की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी।
परिजन जब वहां पहुंचे तो युवक अंदर खंडहर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना ऊसराहार पुलिस को दी गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos