सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Truck runs over couple on motorcycle on highway wife dies husband injured child survives unharmed

Etawah Accident: हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार  दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत और पति गंभीर, सुरक्षित बचा मासूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: जसवंतनगर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल है, जबकि उनकी गोद में बैठा मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया।

Etawah Truck runs over couple on motorcycle on highway wife dies husband injured child survives unharmed
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सैफई रेफर किया गया है, जबकि महिला की गोद में बैठे मासूम को चोट तक नहीं लगी।

Trending Videos

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी शरीफ खां (25), पत्नी संगीता (21) और नौ माह के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल पिपरेधी से लौट रहे थे। जमुना बाग स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर दूर जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल शरीफ को सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतका की मां सकीना व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक भाग निकला। हादसे के वक्त नौ माह का मासूम अपनी मां की गोद में था। टक्कर के दौरान मां की जान तो चली गई, लेकिन मासूम को खरोंच तक नहीं आई। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed