सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro Reaching Station Will Easier 24 New Parking Facilities Built Across City Autos Run on 50 Routes

Kanpur Metro: अब स्टेशन पहुंचना होगा आसान, शहर में बनेंगे 24 नए पार्किंग स्थल, 50 रूटों पर दौड़ेंगे ऑटो-टेंपो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो की पहुंच बढ़ाने के लिए शहर में 24 नई पार्किंग बनाई जाएंगी और 50 ऑटो-टेंपो रूट तय किए गए हैं। साथ ही, स्टेशनों को सरकारी कॉलोनियों से जोड़ने के लिए शटल बसें भी चलाई जाएंगी।

Kanpur Metro Reaching Station Will Easier 24 New Parking Facilities Built Across City Autos Run on 50 Routes
मेट्रो स्टेशनों से बनाए गए नए ऑटो और टेंपो सर्कुलर रूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ाने एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शहर में 24 और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इन्हें विकसित करने के लिए मेट्रो ने जमीन मांगी है। गुरुवार को लखनऊ में हुई बैठक में मेट्रो स्टेशनों के आसपास के मोहल्लों तक आवागमन के लिए 50 नए ऑटो एवं टेंपो सर्कुलर रूट तय किए गए। शटल बस सेवा भी शुरू करने की योजना है।

Trending Videos

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद मेट्रो प्रशासन की ओर से उठाया गया है। लखनऊ में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में बताया गया कि कानपुर में 24 नए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जिनकी निविदा प्रक्रिया नगर निगम की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा
50 नए ऑटो एवं टेंपो सर्कुलर रूट पर नए स्टॉप भी निर्धारित किए गए हैं। इससे मेट्रो स्टेशनों तक पहुंच आसान होगी। सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रमुख सरकारी आवासीय कॉलोनियों और कार्यालयों को नजदीकी मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए शटल बस सेवाएं शुरू करने पर भी सहमति बनी है।

इन मेट्रो स्टेशनों में है पार्किंग की सुविधा
रावतपुर, एलएलआर, मोतीझील, नवीन मार्केट, नयागंज, कानपुर सेंट्रल । इनके अलावा झकरकटी और ट्रांसपोर्टनगर में पीपीपी मॉडल पर वाहन पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो सेवाओं को आसान बनाने के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया, ताकि अधिक लोग मेट्रो का उपयोग कर सकें। कॉरपोरेशन एप आधारित मोबिलिटी सेवाओं जैसे यूटीयू मोबिलिटी के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed