सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Corporation Employees Stage Work Boycott Zone 6 Office Chained and Locked

Kanpur: नगर निगम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, जोन-छह कार्यालय में जंजीर डालकर लगाया ताला, भटकते रहे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नगर निगम कर्मचारियों ने जोन-छह कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया है। इसके कारण जन्म प्रमाण पत्र और हाउस टैक्स जैसे कामों के लिए आए लोगों को भीषण धूप में निराश होकर लौटना पड़ा।

Kanpur Municipal Corporation Employees Stage Work Boycott Zone 6 Office Chained and Locked
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सफाई व्यवस्था के कार्य बहिष्कार का असर अब कार्यालयों पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने नगर निगम जोन-छह कार्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे कामकाज ठप हो गया।

Trending Videos

कर्मचारियों ने जोन कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और गेट पर अंदर से जंजीर बनाकर ताला लगा दिया। कार्यालय बंद होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स और नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आए लोगों को गेट से ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में लोग परेशान
गर्मी और भीषण धूप के बीच दूर-दराज से आए लोग जब दफ्तर पहुंचे, तो वहां ताला लटका देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नगर निगम प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। कई बुजुर्ग और महिलाएं जरूरी कागजात बनवाने के लिए घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर घर लौटे।





कूड़ा कलेक्शन के लिए निकली गाड़ियों काे रोका
आंदोलनरत कर्मचारियों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निकली गाड़ियों का भी रुकवा दिया है। नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय बंद कर दिए हैं। इससे जन्म प्रमाण पत्र, ग्रह कर, नामांतरण आदि के लिए आ रहे शहरवासी चिल्लाती धूप में निराश होकर लौट के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed