सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smoke emanated from the school van, children jumped out to save their lives

Etawah News: स्कूली वैन से निकला धुआं, बच्चों ने कूदकर बचाई जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Smoke emanated from the school van, children jumped out to save their lives
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बच्चों से भरी एक स्कूली वैन खराब होकर धुआं छोड़ने लगी। बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चे चोटिल हो गए।
Trending Videos



घटना भरथना-गोपियागंज मार्ग पर गांव नगला गनू के पास हुई। वैन अचानक तेज आवाज के साथ रुक गई और उसमें से धुएं का गुबार निकलने लगा। वैन के अंदर धुआं भर जाने से बच्चे घबरा गए और चीखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख चालक वैन छोड़कर भाग गया। घबराए बच्चों ने साहस दिखाते हुए खुद ही वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद धुआं कम होने पर चालक वापस आया और बच्चों को दोबारा वैन में बैठाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






हादसे में कक्षा दो का छात्र शिवांश और कक्षा छह की छात्रा शिवानी मामूली रूप से चोटिल हुए। दोनों स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। वैन में एक दर्जन से अधिक छात्र बैठे थे। छात्रों के मुताबिक, वैन सुबह से ही खराब थी और स्कूल में भी धक्का लगवाकर चालू की गई थी। अभिभावक आशीष ने स्कूल प्रबंधन पर खराब वैन से बच्चों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed