{"_id":"69b9a14da3c6a7f839088747","slug":"here-poisonous-creatures-are-coming-out-of-the-tap-along-with-water-etawah-news-c-216-1-etw1012-139422-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: यहां तो नल से जल के साथ निकल रहे विषधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: यहां तो नल से जल के साथ निकल रहे विषधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नगर पंचायत बकेवर के मोहल्ला लोहिया नगर में नल से पानी के साथ सांप का बच्चा निकलने से खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि जल निगम की लापरवाही का ही यह नतीजा है। विभाग अगर लीकेज पाइपलाइनों को ठीक करा दे तो कम से कम इस तरह की घटनाएं न हो।
कस्बा में जलनिगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए नई पानी की टंकी बनाई गई है। इस टंकी से जुड़ी पाइपलाइन से कस्बे में टेस्टिंग के तौर पर पेयजल आपूर्ति शुरू की गई है। लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति के दौरान पाइपलाइन कई जगह से लीक हो रही है। सोमवार को कस्बा के लोहिया नगर मोहल्ले के निवासी राजकुमार तिवारी के घर इन्हीं पाइपलाइन से हुई आपूर्ति के दौरान नल से सांप का बच्चा निकल आया। बताया जा रहा है कि यह सांप का बच्चा जीवित था और लगभग छह इंच लंबा था। लोगों का कहना है कि जिस पानी को वह सब पीने में प्रयोग करते हैं उसमें सांप का बच्चा निकलना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए लोहिया नगर के सभासद दीपक राजपूत और गांधी नगर के सभासद पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और जलनिगम की इस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। वहीं इस संबंध में जलनिगम के जेई पबीर सिंह ने बताया कि सांप का बच्चा किसी तरह से नल की टोटी में पहुंच गया होगा और पानी की सप्लाई शुरू होते ही बाहर आ गया होगा। पाइपलाइन में पानी होने के कारण सांप का उसमें जीवित होना संभव नहीं है।
Trending Videos