सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auraiya depot bus collided with the back of Fazalganj bus, eight injured

Etawah News: फजलगंज की बस के पीछे घुसी औरैया डिपो की बस, आठ घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Auraiya depot bus collided with the back of Fazalganj bus, eight injured
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा ओवरब्रिज पर सोमवार रात फजलगंज डिपो की बस सवारियां उतार रही थी, उसी समय पीछे से आ रही औरैया डिपो की बस उसमें घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि औरैया बस चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचीं। तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8 :30 बजे फजलगंज डिपो की बस महेवा ओवरब्रिज पर सवारियां उतार रही थी। उसी समय पीछे से आ रही औरैया डिपो की बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फजलगंज डिपो का चालक अपनी गलती मानकर बस को करीब 300 मीटर आगे ले गया। बाद में बस को खड़ी कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक और लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने भी राहत कार्य में हाथ बंटाया। हादसे में औरैया रोडवेज का चालक और सात यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घायलों में अमित कुमार (22) निवासी जिगणैया थाना मंगलपुर कानपुर देहात, राज सिंह (55) निवासी फूटा ताल थाना चकरनगर, इटावा सुनीता भदौरिया (50) निवासी महिला चुंगी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को गंभीर स्थिति होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा अंबिका (30) निवासी कटरा फतेह महमूद खां थाना कोतवाली, देश दीपक (36) निवासी महेवा थाना बकेवर, अनिल कुमार (54) निवासी महिला चुंगी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, सचिन कुमार (33) निवासी अतनोल थाना अयाना औरैया भी घायल हुए। इसके अलावा बस का चालक सत्यम भी घायल हुआ। इन सभी को अस्पताल के बाद छुट्टी दे दी गई।
महेवा सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर की टीम घायलों के उपचार में जुटी है। डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed