सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to steal oil and wire by sabotaging transformer

Etawah News: ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर तेल व तार चोरी का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal oil and wire by sabotaging transformer
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के भावलपुर गांव में मंगलवार तड़के चोरों ने ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर दी। तेल व तार चोरी करने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भी भटकना पड़ा।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक 16 मार्च की रात करीब एक बजे चोर गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और उसे खोलकर उसके तार व अन्य उपकरण निकालने लगे। इस दौरान उन्होंने केबल काटकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिया। आहट मिलने पर गांव के प्रधान सर्वेश व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देख चोर खेतों की ओर भाग निकले। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जेई कौशल पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही चोरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed