{"_id":"6a53d1b2b16a5763790884b9","slug":"teenage-girl-dies-of-snakebite-mother-also-in-serious-condition-while-trying-to-save-her-etawah-news-c-216-1-etw1015-145904-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सांप के डसने से किशाेरी की मौत, बचाने में मां भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सांप के डसने से किशाेरी की मौत, बचाने में मां भी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के नगला छोला गांव में शनिवार शाम सांप ने किशोरी को डस लिया, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी सांप का शिकार हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला छोला निवासी नरेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके घर की दीवार में एक मोकला बना हुआ है। शनिवार शाम उनकी बेटी ईशा (11) ने नहाने से पहले मोकले में बालों का क्लिप रख दिया था। नहाने के बाद क्लिप उठाते ही सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। सांप ने उसकी हाथ की उंगली में डस लिया। शुरुआत में ईशा को लगा कि शायद किसी कीड़े ने काट लिया है, बाद में वह दर्द से चीखने लगी। आवाज सुनकर मां फूलमती मौके पर पहुंचीं। बेटी की मदद करने के लिए उन्होंने भी बिना कुछ समझे मोकले में हाथ डाल दिया। इसी दौरान सांप ने उन्हें भी डस लिया। इसके बाद सांप मोकले से निकलकर घर के बाहर चला गया।
दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद ईशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फूलमती की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ईशा की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छह बेटियां और एक बेटा है। छह बहनों में चौथे नंबर की ईशा कक्षा सात की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।