फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CDO and City Magistrate to probe irregularities in goat purchase.

Etawah News: बकरी खरीद में गड़बड़ी की सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

Sun, 12 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
CDO and City Magistrate to probe irregularities in goat purchase.
इटावा। डीएम ने भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजजन प्रक्षेत्र में तीन माह पहले हुई बकरी खरीद में 22 लाख से अधिक की गड़बड़ी में सीवीओ के विभागीय जांच करवाने पर नाराजगी जताई। साथ ही इसकी जांच सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी अफसरों व कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि भदावरी फार्म हाउस में बकरी खरीद में हुई गड़बड़ी की कई लोगों के शिकायती पत्र आए हैं। इसमें पशु पालकों समेत अन्य लोगों ने शिकायत कर जांच करवाने की बात कही है। साथ ही सीवीओ के विभागीय अफसरों से जांच कराने पर आपत्ति जताई है। शिकायत में कहा गया है कि एक बार पहले हुई शिकायत में आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई थी। डीएम ने इसको संज्ञान में लेते हुए बकरी खरीद में हुई लाखों रुपये की गड़बड़ी की जांच सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट से करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक मार्च को इटावा व औरैया में लगे मेले में 110 जमुनापारी बकरियों की खरीद हुई थी। इसमें अभी तक 42 बकरियों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों ने आरोप लगाया था कि सरकारी दाम पर बकरा खरीद दिखाकर उनके 20 हजार रुपये की वसूली गई थी। इसके बाद सीवीओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बकरी खरीद में हुई गड़बड़ी की जांच तीन सदस्यीय टीम को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed