{"_id":"6223af72298a824ae914925d","slug":"the-air-of-awareness-will-flow-for-seven-days-in-the-special-camp-etawah-news-knp684057043","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष शिविर में सात दिन तक बहेगी जागरुकता की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष शिविर में सात दिन तक बहेगी जागरुकता की हवा
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में प्राचार्य डा राजेश को बैज लगाती छात्रा। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। जनता कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को शुरू हो गया। ग्राम नगलाबनी में 11 मार्च तक इस शिविर में जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य रूप से इसमें स्वच्छ भारत अभियान, मिशन शक्ति, पोषण जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण, किसानों के साथ संपर्क, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नेतृत्व क्षमता का विकास आदि कार्यक्रम संचालित होंगे।
प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे, ईओ बकेवर अजय कुमार ने पहले दिन पौधरोपण कर शुभारंभ किया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य ‘नॉट मी बट यू’ के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एके पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है। इसमें युवाओं को आपदा से निपटने के गुर सिखाए जाते हैं।
कार्यक्रम में लाला राम दोहरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. एमपी यादव, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. दिव्य ज्योति मिश्रा आदि ने अपने विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, आकाश चौधरी, मनोज दीक्षित समेत 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे।