फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Viral Video of Sadar MLA Sparks Political Row, Four Booked on BJP Worker’s Complaint

Etawah: सदर विधायक से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी राजनीतिक रार; चार सपाइयों पर FIR

Fri, 14 Aug 2026 11:32 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 AM IST
सार

Etawah News: सदर विधायक सरिता भदौरिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने विधायक पर अभद्रता करने और दबाव में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Viral Video of Sadar MLA Sparks Political Row, Four Booked on BJP Worker’s Complaint
सदर विधायक सरिता भदौरिया से जुड़ा वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा की सदर विधायक सरिता भदौरिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। मामले में एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने चार सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद से दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन

गाड़ी में बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सदर विधायक सरिता भदौरिया गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से निर्माण कार्य को लेकर बातचीत करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वे वीडियो में कुछ समझाते हुए सपा सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष के पति का नाम भी लेती दिख रही हैं। सपा नेताओं का दावा है कि विधायक ने उनके कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की, जबकि विधायक ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट और रंगदारी का आरोप

उधर, बुधवार देर रात करनपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता अंकित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सनसिटी गेट के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि वहां मौजूद रेशू चौधरी, अंशु चौधरी, अंकित यादव, लकी यादव और 3-4 अज्ञात लोगों ने उसे रोककर जातिसूचक शब्द कहे।

विरोध करने पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी और मना करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सपा का आरोप— 'काम मांगने गए कार्यकर्ता पर कराया झूठा केस'

सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव और जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ,बबलू यादव ने कहा कि उनका कार्यकर्ता रेशू चौधरी गांव पृथ्वीपुर में भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने और विकास कार्यों की मांग को लेकर विधायक के पास गया था। रेशू का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सत्ता के दबाव में पुलिस से उसके खिलाफ झूठी FIR दर्ज कराई गई है।





सदर विधायक बोलीं— 'AI से एडिट किया गया वीडियो'

मामले में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। उनका जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसे साजिशन एआई (AI) और एडिटिंग के जरिए तैयार करके उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक कार्यकर्ता से रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर उसने नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed