फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The situation at the railway station deteriorated, with AC and sleeper coaches becoming general coaches, and bus stands deserted.

Etawah News: रेलवे स्टेशन पर बिगड़े हालात, एसी व स्लीपर बने जनरल कोच, बस स्टैंड पर सन्नाटा

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The situation at the railway station deteriorated, with AC and sleeper coaches becoming general coaches, and bus stands deserted.
इटावा। पीईटी के पहले दिन रोडवेज परिवहन निगम की ओर से परीक्षार्थियों के लिए की गई तैयारियां धरी रह गईं। वहीं, परीक्षा छूटते ही इटावा जंक्शन पर हालात बिगड़ गए। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर तीन परीक्षार्थियों से खचाखच भर गया। दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों को रोककर परीक्षार्थियों को बैठाया गया। परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते एसी व स्लीपर बोगी जनरल कोच बन गए। परीक्षार्थियों ने गैलरी, बाथरूम के बाहर व पायदान पर खड़े होकर मजबूरी में यात्रा करनी पड़ी। हालांकि आरपीएफ व जीआरपी टीम ने कई परीक्षार्थियों को लटका देख उन्हें नीचे उतारा। बाद में उन्हें दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का पहली पारी का पेपर दोपहर 12 बजे छूटा। रोडवेज परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के आने के लिए पहले ही रोडवेज बसें बस स्टैंड के बाहर लगातार खड़ी करवा दीं थीं। इससे परीक्षार्थी आते ही उसमें बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। ड्यूटी पर लगे अफसर, कर्मी व रोडवेज चालक व परिचालक परीक्षार्थियों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन वहां इक्का-दुक्का ही परीक्षार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, इससे उलट इटावा जंक्शन पर परीक्षार्थियों का रेला टूट पड़ा। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर तीन परीक्षार्थियों से खचाखच भर गया। परीक्षार्थियों को देख आरपीएफ व जीआरपी टीम को मोर्चा संभालना पड़ा। गनीमत यह रही कि सबसे पहले टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस आ गई जो कानपुर जा रही थी। इस ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी करने लगे। रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए एसी कोच में बैठे यात्रियों ने अंदर से गेट बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी गेट खोलने को लेकर काफी देर परेशान रहे। बाद में आरपीएफ व जीआरपी की मदद से गेट खुलवाएं। एसी व स्लीपर बोगी में परीक्षार्थियों के चढ़ते ही वह जनरल बोगी बन गए। हालत यह हो गए कि परीक्षार्थियों को गैलरी, बाथरूम के बाहर व पायदान पर लटककर यात्रा करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने लटका देख कई-कई परीक्षार्थियों को ट्रेन से नीचे उतारा। बाद में उन्हें दूसरी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना किया।
---------
कई परीक्षार्थियों ने भागकर पकड़ी ट्रेन
पेपर छूटते ही लगातार चार ट्रेनें कानपुर के लिए जाने के लिए थी। इस दौरान शहर वाले परीक्षार्थी कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। वहीं, दूर-दराज सेंटर वाले परीक्षार्थी करीब एक घंटे बाद रेलवे स्टेशन पहुंच पाए। ऐसे में उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तीन ट्रेन के खड़े देख दौड़ लगा दी। कई परीक्षार्थियों ने भागकर ट्रेन पकड़ी। वहीं, महिला परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ने से रह गईं। बाद में वह दूसरी ट्रेनों से रवाना हुईं।
--------
इन-इन ट्रेनों से रवाना हुए परीक्षार्थी
पेपर छूटने के बाद इटावा जंक्शन पर टाटानगर-जम्मू तवी, हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन, नई दिल्ली-अलीद्वार महानंदा एक्सप्रेस, आनंद बिहार-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन, अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल, फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल, नई दिल्ली-सूबेदागंज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में परीक्षार्थियों को बैठाया गया। इसके बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हुए।

--------

पीईटी को लेकर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया था। पेपर छूट जाने के बाद एक साथ परीक्षार्थियों के आने से भीड़ बढ़ना लाजमी है। परीक्षार्थियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी परीक्षार्थियों को सुरक्षित घर भेजा गया है।
-अमित कुमार सिंह, पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed