{"_id":"69a9d4fa9e16d4d050008657","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-car-etawah-news-c-216-1-etw1013-138776-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फोटो 42:::हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार को भरथना-बकेवर मार्ग पर हुआ। बाइक चला रहा युवक अपने मामा के घर से भाई दूज का टीका कराकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कार का नंबर कानपुर का बताया जा रहा है।
कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी अर्पित उर्फ कन्हैया (26) अपने मित्र आकाश सविता (32) के साथ बाइक से भाई दूज का त्योहार मनाने लखना अपने मामा मूलचंद्र फलवाले के यहां गए थे। लौटते वक्त भरथना-बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आईं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पिता अरुण पोरवाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी संतोष देवी और छोटे बेटे अर्पित के साथ ससुराल लखना गए थे। बेटे अर्पित के साथ उसका दोस्त आकाश भी था। सूचना मिली तो यकीन नहीं हुआ। अर्पित दो भाइयों में छोटा था। कस्बे में ही एक सराफ की दुकान पर काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही अर्पित के बड़े भाई मोहित पोरवाल व दो शादीशुदा बहनें मोहिनी व सोनम समेत परिजन बदहवास हो गए।
मां के निधन के बाद घर का ख्याल रखने में सबसे आगे रहने वाले आकाश की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार सदमे में चला गया। दो बहनें आशा व राधा बेसुध हो गईं। महावीर नगर निवासी होम सिंह ने बताया कि बेटा आकाश परिवार के साथ ही रहता था। पांच वर्ष पूर्व मां के निधन के बाद परिवार का ज्यादा ख्याल करने लगा था। वह सैलून में काम करता था। दो भाइयों में छोटा था।
Trending Videos