सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two teachers will go to Gujarat to learn new teaching techniques.

Etawah News: शिक्षण के नए गुर सीखने गुजरात जाएंगे दो शिक्षक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two teachers will go to Gujarat to learn new teaching techniques.
विज्ञापन
इटावा। गुजरात के गांधीनगर में एक्सपोजर विजिट के लिए दो शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें बढ़पुरा के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कांधनी की सहायक अध्यापिका निशा सक्सेना और ब्लॉक भरथना के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र त्रिपाठी को गुजरात भ्रमण के लिए चयनित किया गया है।
Trending Videos




बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों गुजरात के गांधीनगर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। दोनों शिक्षक गुजरात राज्य के चुनिंदा पीएमश्री विद्यालयों का भ्रमण कर के वहां की शिक्षा व्यवस्था को समझेंगे और आईआईटी गांधीनगर का भी शैक्षिक भ्रमण कर तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिक्षक ललित सक्सेना ने कहा कि दोनों शिक्षक एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग कर वहां की शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन कर नए पहलुओं और तकनीकी को अपने विद्यालय में लागू करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed