सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman Raped; Accused Arrested Based on Information from Husband in Gujarat

Etawah News: महिला से दुष्कर्म, गुजरात में बैठे पति की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman Raped; Accused Arrested Based on Information from Husband in Gujarat
विज्ञापन
-पति गुजरात में करता है नौकरी, बच्चों के साथ घर पर अकेली थी
Trending Videos

-पति ने घर पर लगवा रखे है सीसीटीवी कैमरे, सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति गुजरात में है। पति ने सीसीटीवी फुटेज देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि पति गुजरात में नौकरी करता है। वह घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर पर थी तभी गांव का निवासी मिथुन उर्फ लोली रिश्ते में भतीजा दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को पहले से ही कुछ अनहोनी का अंदेशा था जिसके चलते उसने घर की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। वारदात के दौरान की हलचल और घटनाक्रम कैमरों में कैद होने के बाद उसने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी मिथुन उर्फ लोली को पकड़ लिया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का रिकार्डर साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed