{"_id":"6a0e010788025e4bbf027794","slug":"young-mans-body-found-hanging-at-in-laws-house-family-alleges-murderyoung-mans-body-found-hanging-at-in-laws-house-family-alleges-murder-etawah-news-c-216-1-etw1005-143085-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ससुराल में फंदे पर मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ससुराल में फंदे पर मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो : 02::::गयानंद की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बहन की शादी में पत्नी-बेटी को लेने ससुराल पहुंचा था , 23 मई को होनी है शादी
-पत्नी से विवाद की बात आई सामने, चप्पल-मोबाइल मिला, ससुराली घर से भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना सैफई क्षेत्र के परासना गांव का युवक का शव चौबिया थाना क्षेत्र के कुशैली गांव स्थित उसकी ससुराल में गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद ससुराली पक्ष के लोग भाग गए।
थाना सैफई क्षेत्र के परासना गांव निवासी भाई सतेंद्र ने बताया कि बहन ज्योति की 23 मई को शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं। भाई गयानंद (26), पत्नी रोहिणी और एक साल की बेटी जानवी को शादी में शामिल करने के लिए मंगलवार शाम करीब चार बजे अपनी ससुराल चौबिया थाना क्षेत्र के कुशैली गांव गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत की खबर आई।
भाई ने बताया गयानंद की शादी तीन वर्ष पहले चौबिया थाना क्षेत्र के कुशैली गांव निवासी रोहिणी से हुई थी। पत्नी के मायके में अधिक समय तक रहने को लेकर गयानंद और ससुराल पक्ष के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गयानंद की पत्नी करीब 20 दिनों से मायके में ही रह रही थी जिसे विदा कराने वह ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने भाई के मौत की सूचना दी। वह लोग जब मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर गयानंद की चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। आशंका है कि विदाई को लेकर कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य व मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजन की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
गयानंद की बहन ज्योति की 23 मई को शादी होनी है। घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे और शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थीं। गयानंद अपनी पत्नी और मासूम बेटी को इसी शादी में शामिल करने के लिए विदा कराने ससुराल गया था, लेकिन वहां से उसकी मौत की खबर आ गई। भाई की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और पल भर में ही खुशियां गहरे गम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से पूरा गांव स्तब्ध है।

Trending Videos