सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth Consumes Pesticide in Front of SSP's Office

Etawah News: एसएसपी दफ्तर के सामने युवक ने पीया कीटनाशक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth Consumes Pesticide in Front of SSP's Office
विज्ञापन
फोटो 24 : जिला अस्पताल में पुलिस की अभिरक्षा में भर्ती शिशुपाल। स्रोत सोशल मीडिया

- जमीन का विवाद व लापता पत्नी के मामले में इकदिल पुलिस पर आरोप
- पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे युवक ने पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर कीटनाशक पी लिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित की पहचान इकदिल के ग्राम रायपुर निवासी शिशुपाल सिंह के रूप में हुई है। शिशुपाल ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि पांच अप्रैल को चौराहा काली भट्ठा के पास स्थित जमीन के विवाद के चलते परिवार के चचेरे भाइयों, कमलेश और सतेंद्र ने उसकी पत्नी को जेवरात समेत गायब कर दिया। उसने पत्नी के नाम दो बीघा जमीन खरीदी थी जिसे आरोपियों ने धोखाधड़ी कर अपने नाम राजीनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशुपाल का आरोप है कि वह पत्नी को सकुशल तलाशने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डेढ़ महीने से इकदिल थाने के चक्कर काटकर थक चुका था लेकिन कस्बा पुलिस ने सुनवाई नहीं की है। साथ ही पुलिस ने मामले में झूठी रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया है। थाना स्तर पर न्याय न मिलने पर सोमवार सुबह वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। यहां भी आश्वासन न मिलने पर हताश होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्जन
युवक की पत्नी घर से कहीं चली गई है, जिसकी गुमशुदगी इकदिल थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस की टीमें लगातार महिला की तलाश में दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। साथ ही जमीन संबंधी विवाद की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed