{"_id":"69ac7cf86c75d5a1110cdf94","slug":"155-fans-at-the-bus-stand-were-closed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109343-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बस अड्डे के 155 पंखे पड़े बंद, वाटर कूलरों में ठंडा पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बस अड्डे के 155 पंखे पड़े बंद, वाटर कूलरों में ठंडा पानी नहीं
विज्ञापन
फोटो-28 रोडवेज बस अड्डा पर खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हर रोज 200 से अधिक बसों के आवागमन वाले बस अड्डे के दोनों प्रतीक्षालयों में यात्रियों के लिए लगे 158 में से 155 पंखे बंद हैं। यही नहीं तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद दो में से एक भी वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा। परिसर में लगा एक हैंडपंप खराब है, तो दूसरे का पानी खारा होने की वजह से पीने योग्य नहीं है। इससे यात्री अभी से खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
राज्य सड़क परिवहन निगम ने करीब सात साल पहले बस अड्डा की शानदार इमारत बनवाई थी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों प्रतीक्षालयों में 158 पंखे लगवाए थे। गर्मी शुरू होने के बावजूद पंखों की मरम्मत नहीं कराई गई। इस समय मात्र तीन पंखे ही चल रहे हैं। 155 पंखे बंद पड़े हैं। यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने के लिए दो बिजली चलित और एक सोलर वाटर कूलर लगाए गए। एक दो साल से खराब है। अन्य दोनों की कूलिंग खराब होने की वजह से गर्म पानी दे रहे हैं। सोलर वाटर कूलर के पास लगा हैंडपंप दो साल से खराब है। पश्चिमी गेट पर मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप का पानी खारा होने की वजह से यात्री नहीं पी पाते। ऐसे में यात्री अभी से 20 रुपये की बोतल खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
पश्चिमी गेट के पास की टोंटी भी सूखी
पश्चिमी गेट पर दिल्ली व एटा जाने वाली बसें खड़ी होती हैं। तड़के से देर रात तक यात्रियों का जमावड़ा रहता है। यहां काफी पुरानी पानी की टंकी बनी है। इसमें लगी टोंटी कई महीने से सूखी पड़ी हैं। लिहाजा गरीब लोगों को भी पानी खरीदकर पीना मजबूरी है।
200 ट्यूबलाइटें बंद, बड़ी लाइटों से चल रहा काम
दोनों प्रतीक्षालयों में यात्रियों की सुविधा के लिए 200 से ट्यूबलाइटें लगी हैं। इनमें अधिकांश बंद पड़ी हैं। हालांकि डिपो ने प्रतीक्षालयों में तीन-चार बड़ी लाइटें लगाकर रोशनी की है। इससे यात्रियों को कुछ राहत है।
शीघ्र होगी पंखों की मरम्मत व ठंडे पानी का आपूर्ति
बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोलर वाटर कूलर बंद था। उसे चालू करवा दिया गया है। दोनों वाटर कूलरों की कूलिंग भी शीघ्र ही चालू कराई जाएगी। पंखों की मरम्मत के लिए भी पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत होगी।
Trending Videos