सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato prices fall

Farrukhabad News: बाहर से मांग न आने से आवक के साथ आलू भाव में भी गिरावट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Potato prices fall
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दूसरे प्रांतों से मांग न आने से मंडी में आवक घटने के साथ भाव में भी गिरावट आई है। शहर की सातनपुर मंडी में शनिवार को आलू की खरीद भी काफी सुस्त रही। इससे किसानों को तौल के लिए इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

शहर की सातनपुर मंडी में होली के बाद से आलू की आवक घटी है। मंदी के चलते किसान आलू खोदकर खेत में ही ढेर लगा रहे हैं। दक्षिण भारत व अन्य प्रांतों से आलू की मांग न आने से खरीद भी काफी सुस्त हो गई है। सातनपुर मंडी में शनिवार को करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा। आढ़तों पर सुबह से आलू की खरीद धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेचक लगा आलू 201 से 351 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य आलू 351 से 501 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं छट्टा आलू का भाव 501 से 601 रुपये प्रति क्विंटल रहा। शुक्रवार को मंडी में कमजोर आलू 351 से 501 रुपये व सामान्य आलू 501 से 601 रुपये और छट्टा आलू 601 रुपये से लेकर 701 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। आढ़ती रिंकू वर्मा ने बताया कि बाहर की मंडियों से मांग न आने से आलू भाव में गिरावट आ रही है। इससे लिवाली भी काफी सुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed