सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Man kills wife with axe, husband absconding

Farrukhabad News: कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी को मार डाला, पति फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Man kills wife with axe, husband absconding
फोटो-19 शिवानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है। ससुर ने मकान बनवाने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
Trending Videos


गांव प्रेमनगर निवासी शिवानी (22) का किसी बात पर शनिवार सुबह पति विजय कोरी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विजय ने कुल्हाड़ी से शिवानी पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवानी का मायका गांव घसिया चिलौली में है। उसके पिता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि दामाद मकान बनवाने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर दो माह पहले भी उसने उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए थे। गांव में चर्चा यह भी थी कि प्रेशर कुकर फटने से वह झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को ही विजय शिवानी को मायके से अपने साथ ले गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसने उस पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शिवानी अपने पीछे एक वर्षीय बेटी काव्या को छोड़ गई है। उसके चार भाई गोविंद, शिवा, रजत और एक बहन अंशिका हैं। घटना के बाद घर में सन्नाटा पसरा रहा। आंगन में खून के धब्बे दिखाई दिए, जिन्हें बाद में साफ किए जाने की चर्चा रही। इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19 शिवानी। फाइल फोटो

फोटो-19 शिवानी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed