{"_id":"69ac7df8b5e06970e40da708","slug":"man-sentenced-to-seven-years-imprisonment-for-kidnapping-and-rape-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138487-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में दोषी को सात वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में दोषी को सात वर्ष का कारावास
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाबालिग छात्रा के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश रितिका त्यागी ने अभियुक्त ज्ञान सिंह उर्फ अंकित को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
थाना कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में 31 मई 2017 को गांव के ज्ञान सिंह उर्फ अंकित, उसके पिता रामलड़ैते, मां शकुंतला देवी और बहन रिंकी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसकी इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छोटी पुत्री को गांव का ही निवासी ज्ञान सिंह उर्फ अंकित अपहरण कर ले गया। कहा कि अभियुक्त ने घर आकर बताया कि इंटर का रिजल्ट आने वाला है। उसकी जान-पहचान है। थोड़ा खर्चा होगा, इससे परीक्षा में नंबर बढ़ जाएंगे।
बीटीसी में दाखिला लेने में आसानी होने का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ कमालगंज चलने के लिए राजी किया। दोपहर करीब 12 बजे वह बड़े स्कूली बैग के साथ घर से निकली लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। तलाश करने के दौरान पता चला कि किशोरी घर से सोने-चांदी के जेवर, 4 हजार रुपये तथा अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र भी साथ ले गई थी। ज्ञान सिंह के परिजन से जानकारी करने पर उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का तलाश कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर विवेचक ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए अभियुक्त ज्ञान सिंह उर्फ अंकित के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को 27 फरवरी को दोषी ठहराया था।
Trending Videos