फर्रुखाबाद। युवा निशानेबाज एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने को तैयार हैं। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक होने वाली 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी, फर्रुखाबाद के 32 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्री-नेशनल प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करने का अवसर मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कोच अनिल कुमार पाल के निर्देशन में खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल तथा 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में आदर्श राजपूत, काव्या कटियार, अक्षरा सिंह, मृदुल ठाकुर, सूर्यांश अग्निहोत्री, शौर्य चतुर्वेदी, मयंक यादव, ऋषभ पाल, दिव्यांशी राजपूत, देवांश अग्निहोत्री, अर्पित पाल, अमित कुमार पाल, दीप सिंह राजपूत, रुद्र गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, अर्शदीप सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी, डॉ. रिजवान अली, जुबेरिया शाह सिद्दीकी, आरती चतुर्वेदी, तहसीन सिद्दीकी, हर्षित अवस्थी, समर सिंह, गुरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, अनमोलदीप सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला, कौस्तुभ और उमेर सहित कुल 32 निशानेबाज भाग लेंगे। कोच अनिल पाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने कई महीनों तक नियमित अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण लिया है। उम्मीद है कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।