{"_id":"6973d616fb75a2953408b9ad","slug":"a-five-kilometer-long-traffic-jam-occurred-on-the-etawah-bareilly-highway-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108794-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इटावा–बरेली हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इटावा–बरेली हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम
विज्ञापन
फोटो-29 बरेली-इटावा हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट गंगा किनारे लगी रामनगरिया में वसंत पंचमी पर उमड़ी भीड़ की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इस दौरान वाहनों की करीब पांच किमी लंबी कतारें लगी रहीं। हाईवे किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से भी दिक्कतें आईं।
पांचाल घाट गंगा पुल काफी संकरा होने और वाहनों की अधिकता के चलते शुक्रवार सुबह 11 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस-प्रशासन ने वाहनों को पुल पर चलाते रहने के लिए जवानों की ड्यूटी लगा दी थी। वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि बेवर की ओर मसेनी और सेंट्रल जेल चौराहे तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुल के उत्तर दिशा में करीब दो किमी दूर जमापुर तक वाहन फंसे रहे। हाईवे पर पांच किमी दूरी तक वाहन धीमी गति से चलते दिखे। देर शाम तक वाहनों की संख्या कम नहीं हो सकी।
सबसे बड़ी दिक्कत रामनगरिया की तरफ वाहन के मु़ड़ने की वजह से हुई। पुलिस को बार-बार वाहनों को रोकना पड़ा। कादरीगेट और राजेपुर थाना पुलिस खड़ी रही। छोटे वाहनों को आसानी से निकालने की मंशा से प्रशासन ने हाईवे किनारे ही भारी वाहनों को रोक कर खड़ा करवा दिया था। इसी वजह से वाहनों के संचालन में भी दिक्कतें आईं। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह और कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि स्नान की वजह से वाहनों की संख्या अधिक होने और गंगा का पुल संकरा होने की वजह से वाहन धीमी गति से निकल सके।
इनसेट
पंटून पुल पर वाहन रोके, पैदल चलने में दिक्कत
रामनगरिया में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों की सुविधा के लिए बनाया गया पंटून पुल भी संकरा साबित हुआ। पुल पर दोपहिया वाहनों को भी निकलने से रोक दिया गया। सिर्फ पैदल ही लोगों को निकलने दिया। इसके बावजूद देर रात तक पंटून पुल महिला-पुरुष और बच्चों से भरा रहा।
Trending Videos