सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man pelted stones and set a chair on fire at the PHC.

Farrukhabad News: पीएचसी में युवक ने पथराव कर कुर्सी में लगा दी आग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man pelted stones and set a chair on fire at the PHC.
विज्ञापन
शमसाबाद। बीपी नापने के लिए कुछ देर रुकने को कहने से गुस्साए युवक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पथराव कर कुर्सी में आग लगा दी। वार्ड बॉय ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। पथराव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गया।
Trending Videos


क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में मंगलवार दोपहर गांव का युवक दवा लेने अस्पताल पहुंचा। उसने वार्ड बॉय राजा से बीपी नापने के लिए कहा। राजा ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इससे गुस्सा होकर युवक गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह हाथापाई पर आमादा हो गया। इससे वार्ड बॉय ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद जीशान पथराव करने लगा। इससे खिड़कियों के कांच टूट गए। उसने अस्पताल के जमीन पर पड़े कागजों में आग लगा दी और वहां रखी एक कुर्सी को भी आग के हवाले कर दिया। राजा ने वहां रखे को डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा ने बताया कि फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह छुट्टी पर थे। इससे अस्पताल में वह अकेला था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरवर इकबाल को मामले की जानकारी दी गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed