सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Zubair dreamed of expanding his business by building a larger warehouse.

Farrukhabad News: बड़ा गोदाम बनाकर कारोबार बढ़ाने का ख्वाब रखता था जुबैर

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Zubair dreamed of expanding his business by building a larger warehouse.
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद गैंग लीडर जुबैर खां की कारोबारी महत्वाकांक्षाओं को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, जुबैर ने मऊरसीदाबाद क्षेत्र में करीब 6,186 वर्गमीटर भूमि पर विशाल गोदाम बनवाया था। उसका मकसद तंबाकू कारोबार को बड़े स्तर पर फैलाना और पूरे बाजार की सप्लाई व्यवस्था पर पकड़ बनाना था। उसने मान साहब ट्रेडिंग कंपनी के नाम से जीएसटी में पंजीकरण भी कराया था।
Trending Videos

तंबाकू व्यापारियों का कहना है कि जुबैर बाजार के अधिकांश माल को अपनी फर्म के माध्यम से मंगाकर सप्लाई करना चाहता था। आरोप है कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर कर चोरी की योजना थी। कुछ व्यापारियों ने बताया कि वह दबाव बनाकर कारोबार अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व कुछ व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी दी थी। हालांकि तब मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ सका। अब प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद व्यापारियों में राहत का माहौल है। उनका मानना है कि इससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed