सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land acquired for Link Expressway

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का बाजार भाव से चार गुना मिले मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Land acquired for Link Expressway
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर मंगलवार को तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों को भूमि का मुआवजा बाजार भाव से चार गुना भुगतान करने की मांग कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में तहसील सदर में पदाधिकारी व किसान एकत्र हुए। लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही किसानों की भूमि को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जो जमीनें जा रही है, उसका बाजार भाव से चार गुना मुआवजा सरकार दे, अन्यथा किसान जमीन नहीं देंगे। किसानों को बेवजह परेशान किया गया राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन धमकाना बंद करें, नहीं तो रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला लगाते देर नहीं लगेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे का हम विरोध नहीं करते लेकिन किसानों की बिना मर्जी के अधिग्रहण न किया जाए। यदि लेआउट में यूपीडा द्वारा संशोधन होना है तो बैनामे भी संशोधन के बाद कराए जाएं। बैनामे नहीं रोके गए तो तहसीलों का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने भी विचार रखे। मांगों से संबंधित तहसीलदार सदर सनी कनौजिया को ज्ञापन दिया गया। संचालन जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने किया। रामवीर सिंह यादव, देशराज सिंह, अफरोज मंसूरी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, बृजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी, अशोक यादव, अभय यादव, अनुज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed