{"_id":"699dffd808866ac8c908c5d1","slug":"potato-prices-drop-by-rs-50-per-quintal-as-demand-for-potatoes-increases-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-137977-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आलू की आवक बढ़ने से जाम, 50 रुपये क्विंटल गिरा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आलू की आवक बढ़ने से जाम, 50 रुपये क्विंटल गिरा भाव
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में मंगलवार को भी आलू की आवक बढ़ने से मंडी सड़क पर जाम लगा रहा। वहीं भाव में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट आई। सातनपुर मंडी में लगातार दूसरे दिन भी 200 ट्रक से अधिक आलू पहुंचा। इससे मंडी में जहां वाहन मोड़ने की जगह नहीं थी, वहीं मंडी सड़क पर भी जाम लगा रहा। होली का त्योहार नजदीक होने से किसानों को भी खर्च की जरूरत है। इससे मंडी में आलू की आवक लगातार बढ़ रही है। सुबह से जहां किसान आलू लेकर आढ़तों पर पहुंचे, वहीं खरीदारी भी शुरू हो गई। भाव में 50 रुपये गिरावट के साथ सामान्य गड्ढा आलू 301 रुपये से लेकर 401 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि छंटा आलू 411 रुपये से लेकर 511 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। वहीं सुपर छंटा आलू 511 रुपये से लेकर 581 रुपये और हॉलैंड प्रजाति का आलू 701 रुपये से लेकर 821 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।
मंडी सड़क के किनारे नहीं खड़े होंगे वाहन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी सड़क के किनारे ट्रक व अन्य भारी वाहन खड़े होने हर रोज जाम लग रहा है। इसका सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने संज्ञान किया। उन्होंने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी यातायात व एआरटीओ को पत्र जारी किया। इसमें कहा कि मंडी में इन दिनों आलू अधिक आ रहा है। अधिकांशतः ट्रांसपोर्टर कंपनी सातनपुर मंडी स्थल के आसपास संचालित होने से सेंट्रल जेल चौराहा से आईटीआई मार्ग के दोनों ओर माल वाहन खड़े करते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इन वाहनों को दूसरे समुचित स्थानों पर खड़े कराने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos